रसोईया के बीच हुई कुकिंग प्रतियोगिता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रसोईया के बीच हुई कुकिंग प्रतियोगिता

पोषण वाटिका के तहत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में प्रधानमंत्री पोषण वाटिका के तहत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सितुलवा की रसोइया मीना देवी ने प्रथम व उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालापोखर के रसोईया गुड़िया मुर्मू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालयों के रसोईया ने भाग लिया, जिनका चयन निर्णायक मंडली कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय के लेखपाल सुमन शर्मा व वार्डन रजनी कुमारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ रसोईया का पुरस्कार प्रथम मीना कुमारी व द्वितीय गुड़िया मुर्मू को दिया. रसोईया को प्रोत्साहन करने के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोईया नवंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में जिला स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रखंड के आठ संकुल में इसके पूर्व रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया था. जिसमें प्रत्येक संकुल से दो-दो रसोईया का चयन किया गया था. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, मध्याह्न भोजन प्रभारी राजदीप झा, संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, उदय कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, मो. सत्तार, सुदीप चक्रवर्ती, दयानंद सिंह,आनंद प्रकाश सिंह, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर इरशाद आलम सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola