निशिकांत की जीत पर टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की लगातार चौथी जीत पर देवघर के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की.
देवघर. गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की लगातार चौथी जीत पर देवघर के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाते हुए गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर देवघर विधायक नारायण दास, राजीव सिंह, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, रवि रवानी, संतोष मिश्रा, लोजपा नेता लालमणि झा, नीतू देवी, मनोज सिंह, गौरी शंकर शर्मा, राजकिशोर गुप्ता, ममता गुप्ता, अलका सोनी,सुलोचना देवी कुसुम सिंह, सम्पा घोष, अजय केसरी, मिथिलेश सिंह, अंग्रेज दास, आशा झा, बजरंगी शाह, धनंजय खवाड़े, शीतल केसरी, अभिजीत मुखर्जी, राजेश कसेरा, प्रेमलता बरनवाल आदि ने डॉ निशिकांत दुबे की जीत पर एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया. विधायक ने कहा कि गोड्डा की जीत विकास की जीत है. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पूरे गोड्डा लोकसभा में विकास की गंगा बहायी है. नये-नये मुकाम गोड्डा लोकसभा में स्थापित किये हैं, इसीलिए डॉ निशिकांत दुबे विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










