जन समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Published by : BALRAM Updated At : 19 May 2026 8:01 PM

विज्ञापन

मधुपुर: बीजेपी ने करौं प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड भाजपा इकाई के तत्वावधान में किसानों की समस्या, पानी-बिजली संकट समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है और लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, बिजली और सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जबकि कई चापानल और जलमीनार खराब पड़े हैं. जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. किसानों ने कठिन परिस्थितियों में धान उत्पादन कर पैक्स में जमा किया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी के कारण वे आंदोलन करने को मजबूर हैं. धरना-प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सचिन रवानी और पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर राय के नेतृत्व में कर्णेश्वर मंदिर से जुलूस निकाला. कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां सभा आयोजित हुई. बाद में बीडीओ को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर करौं मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार, पाथरोल मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार, ऋषि सिंह, मुकेश तिवारी, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, नंदलाल रजक, कारू सिंह, नंदलाल तिवारी, विश्वनाथ रवानी, प्रयाग दास, मनोहर रजक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव आदि समेत कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola