सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की मंत्रणा

Updated at : 28 Jan 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की मंत्रणा

मधुपुर के बावनबीघा स्थित निजी होटल सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित निजी होटल सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे. बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के दिशा निर्देश पर एकजुटता व प्रतिबद्धता से मिलकर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे. अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है. प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हम सभी को मिलकर पूरा करना है. इसके लिये सभी पार्टी पदाधिकारी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. बैठक में भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अधीर चंद्र भैया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री अशोक गोंड, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय यादव, गोपी बर्मन, बिनू यादव, संतोष शर्मा, मालती सिन्हा, अवध भैया, विजय चौधरी, महेंद्र भोक्ता, प्रेमा गुप्ता, राजनंदन यादव, आलोक केशरी, मोहन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola