Deoghar news : ट्रक से कुचलकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ट्रक चालक पर प्राथमिकी
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 12 Apr 2025 8:57 PM
देवघर के कुंडा थानांतर्गत जगतबंधु आश्रम के समीप ट्रक से कुचलकर युवक घायल हुआ था. इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वरीय संवाददाता, देवघर. बुधवार नौ अप्रैल को दोपहर करीब 3:40 बजे तपोवन जाने वाले मार्ग में कुंडा थानांतर्गत जगतबंधु आश्रम के समीप ट्रक से कुचलकर वार्ड नंबर 36 कुंडा मोड़ निवासी 24 वर्षीय नकुल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उसे पश्चिम बंगाल अंतर्गत दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये और भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक के पिता श्याम ठाकुर ने ट्रक संख्या-JH09AL5573 के चालक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि उक्त 12 चक्का ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ओवरटेक करते हुए उसके पुत्र की बाइक में धक्का मार दिया, जिससे उसकी स्पलेंडर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं बाइक चला रहा उसका पुत्र नकुल गंभीर रूप से घायल हुआ था. सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद वे लोग बेहतर इलाज हेतु दुर्गापुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे. वहीं उसकी मौत हो गयी. मामले में मृतक के पिता ने ट्रक चालक सहित मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटन के बाद से ही पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को थाने में बैठाकर रखा था. फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










