Deoghar news : आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने चलती ट्रेन से विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने चलती ट्रेन से विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

आसनसोल मंडल की आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने बिहार के युवक को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है. युवक बैग में शराब भरकर ले जा रहा था. आरपीएफ ने आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

विज्ञापन

जसीडीह . आसनसोल मंडल के आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने चलती ट्रेन से एक युवक को विदेशी शराब के साथ पकड़ा है, जिसके बाद आरोपी बिहार के पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर कुमार व जब्त शराब को टीम ने जसीडीह आरपीएफ को सौंप दिया है. आरपीएफ ने शराब व आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिये उत्पाद विभाग को सौंप दिया हैं, जहां आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-12351 हावड़ा-राजेद्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ एएसआई कौशिक घोष अन्य आरपीएफ कर्मियों के साथ एस्कॉर्ट कर रहे थे. इसी क्रम में मधुपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच ट्रेन के एच-1 बोगी में देखा की एक युवक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में था, जिसे टीम ने पकड़ कर जांच पड़ताल की तो उसके बैग से शराब बरामद हुआ. इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर आरपीएफ थाना ले गये, जहां जांच के दौरान बैग से 78 बोतल शराब बरामद की. आरपीएफ ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 17,760 रुपये की है. आरोपी शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहा था.आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन