ePaper

पंसस की बैठक में अनुपस्थित अफसरों को किया शोकॉज

Updated at : 12 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस की बैठक में अनुपस्थित अफसरों को किया शोकॉज

बीडीओ ने पंचायत समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने विभागवार विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए पिछले पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न पंचायत समिति सदस्यों व अन्य लोगों द्वारा उठाये गये विभिन्न समस्याओं पर अब तक हुई प्रगति के बारे में समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान पाया गया कि पेयजल विभाग के द्वारा कुछ चापाकल का अब तक मरम्मत नहीं किया गया है. बीडीओ ने पेयजल विभाग के कर्मचारियों निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब चापाकल मरम्मत करते हुए कार्यालय को प्रतिवेदन से अवगत कराये. बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपके क्षेत्र में जहां भी चापाकल खराब स्थिति में है उसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराये, ताकि जन समस्याओं का निराकरण किया जा सके. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 12 अक्तूबर से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया. अभियान 13 व 14 अक्तूबर को घर-घर चलाया जायेगा. उप प्रमुख द्वारा जयंती ग्राम क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की जानकारी की मांग की गयी. साथ ही प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जल से नल योजना सुचारु रूप से नहीं संचालित होने पर नाराजगी व्यक्त किया. जितने भी जल नल योजना प्रखंड क्षेत्र में लगाया गया है. वे मात्र जनता को ठगने का कार्य है. उप प्रमुख ने उपायुक्त से योजना की जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है. बैठक में जो भी विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी. विद्युत विभाग के कोई भी पदाधिकारी बैठक में कुछ समय से उपस्थित नहीं हो रहे है. जिस कारण संबंधित विभाग से जुड़े हुए समस्याओं का समाधान त्वरित गति से नहीं हो पा रहा है. इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग को बैठक में उपस्थित नहीं होने का करण स्पष्ट करने के लिए एवं बैठक में दर्ज कराए गए समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान जेएसएलपीएस के द्वारा बताया गया कि सरकार की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिला को बीमा कार्य के लिए चयनित किया जाना है. संबंधित महिला जो इस कार्य के लिए इच्छुक है वे लोग अपना आवेदन जमा करेंगे. बीडीओ ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के माध्यम से विभिन्न पंचायत को विकास कार्य के लिए दी गई धनराशि के बारे में अवगत कराया. साथ ही राशि का समय पर उपयोग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. हरेरामजी दीनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत सरकार के निर्देशानुसार क्लस्टर में योजना देने का निर्देश प्राप्त है. सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि इस कार्य के लिए सहयोग करेंगे. ताकि आवेदकों को क्लस्टर के अनुरूप योजना दिया जा सके. बताया कि इस वर्ष बत्तख चूजा वितरण योजना अंतर्गत प्रति यूनिट 30 चूजा व बकरा विकास योजना में आठ बकरी एवं दो बकरा देने का निर्देश सरकार की ओर से प्राप्त हुआ है. शेष अन्य योजनाएं पिछले वर्ष की भांति यथावत है. मौके पर जिप सदस्य सोनी सोरेन, मुखिया अधीर चौधरी, गौतम मेहरा, मनीष कुमार, विकास कुमार, सुभाष कुमार, मो फरीद, सालोंती हेंब्रम समेत विभिन्न पंचायत के पंसस मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बीडीओ ने पंचायत समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola