अबुआ आवास व मनरेगा योजना की प्रगति की हुई समीक्षा

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ ने पंचायतों सचिवों के साथ की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने पंचायत सचिव के साथ मनरेगा को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. इस अवसर पर बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चल रहे मनरेगा योजना व अबुआ आवास की बारी-बारी से समीक्षा की. कहा कि क्षेत्र में वैसे लाभुक जिनके अबुआ आवास की सूची में नाम अंतिम पंक्ति में है, वैसे लाभुकों को पीएम आवास की सूची में जोड़ा जायेगा. प्रखंड क्षेत्र में पीएम आवास का सर्वे 65 प्रतिशत हुआ है. पंचायत व रोजगार सेवक घर-घर तक पहुंच कर पीएम आवास 2.0 में नाम दर्ज कराने में लगे हुए है. उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जिन्हें पीएम व अबुआ आवास की स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें भी कार्य को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ वर्ष 2024-25 के अबुआ व पीएम आवास के स्वीकृत लाभुकों का जियो टैग किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने 15वें वित्त की योजनाओं में तेजी लाते हुए वित्त वर्ष में योजनाओं को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समय-समय पर प्रखंड के अधिकारियों की टीम की ओर से पंचायत में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया जायेगा, ताकि योजनाओं को समय पर पूर्ण कराया जा सके. मौके पर पंचायच सचिव नुनुराम दास, कुमार गौतम, चंदन कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola