बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए, बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जायेगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक की गयी. एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की. इसमें नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य लोग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाये रखने पर चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की स्थिति और पर्व के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है. सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनायें और सामाजिक सद्भाव कायम रखें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की भ्रामक तस्वीर, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने लोगों से अफवाहों से बचने और भ्रामक पोस्ट नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिये. कई लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाये रखने में सभी लोग सहयोग करेंगे. मौके पर नगर थाना के प्रभारी थानेदार मुकेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी, वार्ड पार्षद अनूप वर्णवाल, अतिकुर रहमान, विजय कुमार और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola