मधुपुर के कुंदन ने सहायक कमांडेंट परीक्षा में 347 रैंक किया हासिल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर के कुंदन ने सहायक कमांडेंट परीक्षा में 347 रैंक किया हासिल

मधुपुर के बड़ा संघरा निवासी कुंदन कुमार ने भारतीय संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के बड़ा संघरा निवासी कुंदन कुमार ने भारतीय संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 347 हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. कुंदन ने कार्मेल स्कूल मधुपुर से मैट्रिक किया था. जबकि 2016 में सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह से इंटरमीडिएट किया था. स्नातक के बाद कुंदन ने विभिन्न संस्थानों में सहायक प्रबंधक और अन्य पदों पर कार्य किया. 2022 से उन्होंने लगातार मेहनत कर यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू किया. उन्होंने बताया कि सफलता समय और धैर्य से ही प्राप्त किया जा सकता है. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, भाई और प्रियजनों को दिया है. जबकि कुंदन के पिता गोपाल दास बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल व माता शर्मिला देवी गृहिणी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola