बाबा को दान में मिले डॉलर, मलेशियाई रिंगित व नेपाली रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 8:44 PM
गुरुवार को बाबा मंदिर के विकास पात्र खोले गये, जिससे रुपये के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर, नेपाली रुपये व मलेशियाई रिंगित भी दान में मिले.
संवाददाता, देवघर आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए बाबा मंदिर में जोर-शोर से तैयारी चल रही है. मंदिर में लगे विकास पात्रों को दुरुस्त किया जा रहा है. मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर गुरुवार को बाबा मंदिर में लगे विकास पात्रों को खोला गया. दोपहर 12 बजे से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त की अगुवाई में प्रशासनिक भवन के ऊपर राशि की गिनती प्रारंभ हुई. देर शाम सात बजे तक गिनती संपन्न होने के बाद कुल 27 लाख 37 हजार 226 रुपये की आमदनी हुई. इसके अलावा बाबा के दरबार में आये भक्तों ने 1700 नेपाली रुपये, 20 यूएस डॉलर, 60 भूटानी रुपये व 26 मलेशियाई रुपये भी दान पात्र में डाले थे. जिसे गिनती के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. रुपयों की गिनती के दौरान राज नारायण श्रृंगारी, आदित्य फलहारी, पारस झा, कुलदीप मिश्र, निहाल सरेवार, दिनेश मिश्र, शशि मिश्र, श्री राम झा, प्रदीप झा, संतोष पांडे, विजय झा, रमेश मिश्रा, संतोष पंडित, प्रमोद यादव, कमल पासवान, लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, पप्पू झा, सुधीर झा, भोला भंडारी, सागर झा, प्रमोद यादव, चंदन राउत आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स सवा दो महीने बाद खोले गये बाबा मंदिर के विकास पात्र 27 लाख से अधिक की हुई आमदनी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










