ePaper

झारखंड में विश्व का इकलौता मंदिर, जहां एक साथ विराजमान हैं शिव और शक्ति, यहां गिरा था माता सती का ह्रदय

Updated at : 07 Apr 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Baba Dham, Deoghar

Baba Dham, Deoghar

Baba Baidyanath Dham : 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम है. इस ज्योतिर्लिंग की एक सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का इकलौता शिव मंदिर है, जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं. इसी कारण इसे शक्तिपीठ भी कहा जाता हैं. देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में माता सती का ह्रदय गिरा था. यहां भक्तों को एक साथ शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

Baba Baidyanath Dham : बाबा की नगरी देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम को 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. इस ज्योतिर्लिंग की एक सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का इकलौता शिव मंदिर है, जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं. इसी कारण इसे शक्तिपीठ भी कहा जाता हैं. यहां भक्तों को एक साथ शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद मिलता है.

क्या है शक्तिपीठ की कहानी ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सती के पिता राजा दक्ष ने महायज्ञ में शिव को आमंत्रित नहीं किया था. जिससे माता सती रुष्ट हो गई और पिता द्वारा पति को अपमानित करने पर अग्निकुंड में खुद को समाहित कर लिया था. इसके बाद भगवान शिव काफी क्रोधित हो गए. शिव, माता सती के मृत शरीर को अपने कंधे पर लेकर तांडव करने लगे थे. भगवान शिव के इस भयानक क्रोध से प्रलय आ जाता. शिव के क्रोध को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. जहां-जहां माता सती के शरीर के अंग गिरे, वे सभी स्थान शक्तिपीठ कहलाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

शक्ति के बाद हुई शिवलिंग की स्थापना

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में माता सती का ह्रदय गिरा था. इसी कारण इसे शक्तिपीठ कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पहले शक्ति स्थापित हुई और फिर शिवलिंग की स्थापना हुई. यहां आने वाले भक्तों को एक साथ शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद मिलता है. मान्यता है कि यहां सभी मनोकामना पूरी होती है. इसी कारण यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

इसे भी पढ़ें

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची के AC राजेश्वर नाथ आलोक समेत 18 को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

झारखंड में मंदिर के पास प्रतिबंधित सामान मिलने से हंगामा, 3 घंटे एनएच जाम, बाजार बंद

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola