ePaper

13 पेटी शराब लदा ऑटो जब्त, चालक फरार

Updated at : 22 Jul 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
13 पेटी शराब लदा ऑटो जब्त, चालक फरार

कुंडा पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर अलग-अलग कंपनियों की 13 पेटी अवैध शराब जब्त की है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर.

कुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार देर रात कर्णकोल मोड़ के समीप छापेमारी की. उस दौरान एक ऑटो पर लदी काफी मात्रा में अवैध शराब जब्त की. हालांकि पुलिस टीम के आने की भनक पाकर ऑटो चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ऑटो पर लदी शराब की पेटियों को जब्त कर थाने ले आयी. ऑटो चालक सहित मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ऑटो पर लदे एक ब्रांड के 13 पेटी में भरे 375 एमएल के 275 पीस व दूसरी कंपनी की 375 एमएल की 125 पीस अवैध शराब बरामद की है. अवैध शराब कहां से और कहां ले जायी जा रही थी, इसका पता नहीं चल सका है. जानकारी हो कि श्रावणी मेला को लेकर देवघर मेला क्षेत्र की सरकारी शराब दुकानें एक माह के लिए बंद कर दी गयीं हैं. ऐसे में आशंका जतायी जा रही कि संभवत: अवैध शराब कालाबाजारी के लिए ले जायी जा रही होगी. उक्त शराब असली है या नकली, पुलिस को यह जांच करानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola