सड़क जाम करने के मामले में एक और ऑटो चालक गिरफ्तार

यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ देवघर-दुमका मुख्य पथ पर तीरनगर गांव के पास सड़क जाम करने के मामले में एक और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है.
प्रतिनिधि, मोहनपुर यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ देवघर-दुमका मुख्य पथ पर तीरनगर गांव के पास सड़क जाम करने के मामले में एक और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मांझीयाना गांव निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार मंडल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कराने के बाद जेल भेज दिया. ज्ञात हो की सड़क जाम करने के मामले में थाना प्रभारी के आवेदन पर 13 नामजद ऑटो चालक व 20 से 30 अज्ञात ऑटो चालक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने अभी तक नौ ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वही अन्य ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










