राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में अन्नकूट प्रसाद का हुआ वितरण

मधुपुर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के रामयश रोड स्थित राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में बुधवार को अन्नकूट की पूजा व प्रसाद वितरण किया गया. मंदिर में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. देवघर जिला में मधुपुर स्थित राममंदिर ठाकुरबाड़ी में स्थापित भगवान अन्नकूट की पूजा होती है. प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट का प्रसाद पाने के लिए हजारों लोग यहां आते है. श्री राममंदिर ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा लोगों को सहयोग राशि से व्यापक पैमाने पर शुल्क व नि: शुल्क प्रसाद का वितरण किया जाता है. वहीं, अन्नकूट का भोग सात प्रकार के पकवानों से की जाती है. जिसमें बालूशाही, बुंदिया, पुआ, पूड़ी कचोड़ी, सब्जी प्रसाद के रूप में दी जाती है. इस अवसर पर पुरुषोत्तम बथवाल, पट्टू बथवाल, संजय डालमिया, अनिल टिबड़ेवाल, बिनोद लछिरामका, पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित रहे. वहीं, प्रसाद वितरण को सफल बनाने में कल्पना घोष, अदिति सिंह, रेणु गिनोडिया, प्रेमा गुप्ता, पुष्प कुशवाला, सुनीता जायसवाल, बबली सेन, चंद्रिका शर्मा की भूमिका सराहनीय रही. हाइलार्ट्स : मधुपुर के रामयश रोड स्थित ठाकुरबाड़ी में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola