ePaper

मारगोमुंडा में सोहराय पर्व की तैयारी जोरों पर

Updated at : 09 Jan 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
मारगोमुंडा में सोहराय पर्व की तैयारी जोरों पर

मारगोमुंडा प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य गांव में उत्साह का माहौल

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सुग्गा पहाड़ी, द्वार पहाड़ी, महजोरी, बाघशीला, नावाडीह, परसिया, पोड़ीदाह, पंदनियां, लालपुर, बाघमारा, चोरकट्टा संथाली, ग्रीनजोरी, अर्जुनपुर समेत अन्य गांवों में आदिवासियों लोकप्रिय पर्व सोहराय वंदना की तैयारी जोरों से की जा रही है. इस संबंध में 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने बताया कि सोहराय वंदना पर्व पांच दिनों तक लगातार चलता है. पर्व की विधिवत शुरुआत घरों ओर कपड़ों की साफ-सफाई के साथ होती है. मनुष्य एवं पशुओं के बीच प्रेम एवं को लेकर मनाये जाने वाले इस पर्व का बड़ा महत्व है. पर्व के दौरान वट वृक्ष की पूजा. उसके बाद विशेष पूजा का आयोजन किया जाता. साथ बरद खूंटा का आयोजन किया जाता. पर्व को बहन बेटियों को विशेष रूप निमंत्रण देकर घर बुलाया जाता है. साथ ही बहन बेटियों का सत्कार किया जाता है. पर्व के अंतिम दिन महिलाएं विशेष परिधान में सज-धज कर पंक्तिबद्ध होकर मांदर की थाप परंपरागत नृत्य गान थिरकते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सोहराय वंदना पर्व की खुशियां मनाते हैं. साथ ही पर्व की एक-दूसरे की बधाई देते हैं. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य गांव में उत्साह का माहौल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola