स्टेशन पर कचरा फेंकने के लिए करें कूड़ेदान का उपयोग

मधुपुर रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों व यात्रियों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए अमृत संवाद का आयोजन
मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल के तत्वावधान में विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों व यात्रियों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए अमृत संवाद का आयोजन किया. इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि रेल चौपाल की अवधारणा से प्रेरित इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त अमृत काल विजन और पंच प्राण आदर्शों के अनुरूप सहभागी शासन को सुदृढ़ करना और नागरिक सहभागिता को गहरा करना है. कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण, हाउसकीपिंग प्रबंधन, वाणिज्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मधुपुर स्टेशन के परिवर्तन पर चर्चा चल रहे कार्यों के मूल्यांकन और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए व सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान पर केंद्रित रहा. यात्रियों ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन, सुविधाओं और स्वच्छता मानकों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा किया. साथ ही उन्हें स्वच्छ एवं सुखद वातावरण बनाये रखने की सक्रिय जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में यात्री संघ, रोटरी क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स, संवाद एनजीओ और मारवाड़ी मंच के प्रतिनिधियों ने इस संवाद में सक्रिय रूप से भाग लिया. बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के मधुपुर स्टेशन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहा है. जिसमें स्टेशन भवन के अग्रभाग का नवीनीकरण, बेहतर पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया, एक आधुनिक प्रतीक्षालय, बुकिंग कॉम्प्लेक्स, विश्राम कक्ष और शौचालय ब्लॉक, उन्नत प्लेटफॉर्म शेल्टर, उन्नत साइनेज सिस्टम, कोच इंडिकेशन बोर्ड की स्थापना व स्टेशन परिसर में स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना जैसे कार्य शामिल है. कार्यक्रम के दौरान प्राधिकारियों ने यात्रियों से नागरिकता का भाव बनाये रखने, कूड़ा-कचरा फैलाने या थूकने से बचने और कचरा निपटान के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने का आग्रह किया. इस बात पर ज़ोर दिया कि सार्वजनिक संपत्तियों की साफ-सफाई और अनुरक्षण साझा जिम्मेदारियां है जो नागरिक गौरव और अनुशासन को दर्शाती है. मौके पर आसनसोल व मधुपुर के रेल अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित थे. हाइलार्ट्स : विशेष अभियान के तहत मधुपुर स्टेशन पर किया अमृत संवाद का आयोजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




