ग्राम प्रधान और मूल रैयतों को दी गयी स्वगणना की जानकारी

1 से 15 मई तक स्व-गणना, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम — प्रखंड सभागार में विशेष बैठक
सारवां. प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी राजेश कुमार साहा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों की विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में भारत की जनगणना 2027 को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी. अंचलाधिकारी ने बताया कि एक मई से 15 मई 2026 तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की जा सकती है. इसके बाद 16 मई से गणना कर्मी घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे. इस दौरान लिए गए विवरण का सत्यापन करने के लिए एसआईडी ली जायेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गयी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी. बैठक में ग्राम प्रधानों को अपने क्षेत्र में लगान की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कर जमा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही देवघर कोषागार के निर्देशानुसार ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों से बैंक खाता विवरण, स्व-हस्ताक्षरित दस्तावेज, आईएफएससी कोड, पैन कार्ड और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराने को कहा गया. इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधानों को अपने प्रधानी क्षेत्र की सरकारी भूमि को चिन्हित कर उसका डाटा तैयार करने तथा अतिक्रमण करने वालों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए. मौके पर जिला प्रधान संघ अध्यक्ष श्यामाकांत झा, ललित नारायण वर्मा,संतु महतो, शिवनारायण वर्मा, गनौरी ठाकुर, परमानंद झा, नंदकिशोर महथा, विवेकानंद झा, सहदेव महतो, प्रकाश महतो, जयदेव महतो, नरेश यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










