Deoghar news : एटक ने देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की बनायी रणनीति

Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 22 Jan 2026 9:23 PM

विज्ञापन

चितरा कोलियरी स्थित एटक ट्रेड यूनियन कार्यालय में गुरुवार को यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की और सफल बनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी स्थित एटक ट्रेड यूनियन कार्यालय में गुरुवार को यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष कुमारी सजनी किस्कू ने की, जिसमें संगठन की स्थानीय गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में बीते माह के संगठनात्मक कार्यों और यूनियन की गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की. वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया. एटक एरिया सचिव पशुपति कोल ने कहा कि मासिक बैठक संगठन की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल केंद्र सरकार के लागू चार श्रम कोड के विरोध में बुलाई गयी है. इन श्रम कोडों से मजदूरों के अधिकार, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और मजदूरों को जागरूक करने की चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष आवश्यक है और एटक इसके लिए पूरी तरह तैयार है. मौके पर सहायक सचिव होपना मरांडी, नेत्री छाया कोल, श्री राम महरा, बलराम यादव, छोटे लाल टुडू समेत अन्य उपस्थित थे. ॰बैठक में एटक ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने अन्य मसलों पर भी किया विचार-विमर्श ॰ट्रेड यूनियन की मासिक बैठक संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola