ये दो दिन देवघर से बेंगलुरु जाने का प्लान कर दें कैंसिल, एयर शो के कारण रद्द रहेगी फ्लाइट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Feb 2025 9:39 AM

विज्ञापन

indigo flight (File)

Air Show In Bangalore 2025 : देवघर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 13 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी. एयर शो होने के कारण ये फैसला लिया गया है. विमान कंपनी ने इससे संबंधित जानकारी अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा दी है.

विज्ञापन

देवघर : अगर आप 13 और 14 फरवरी को देवघर से बेंगलुरु जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. क्योंकि ये दो दिन बेंगलुरु जीने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द रहेगी. एयरफोर्स का एयर शो होने के कारण ये निर्णय लिया गया है. इंडिगो ने इससे संबंधित सूचना अपने ग्राहकों को भी उपलब्ध करा दी है. हालांकि 11 और 12 फरवरी को बेंगलुरु से देवघर और देवघर से बेंगलुरू की फ्लाइट की सेवा जारी रहेगी.

एयर शो के दौरान कॉमर्शियल हवाई सेवा को रद्द करने का है प्रावधान

बेंगलुरु में एयर शो की वजह से पिछले दिन भी बेंगलुरु से देवघर की हवाई सेवा रद्द कर दी गयी थी. बताया जाता है कि एयर शो के दौरान छह घंट तक कॉमर्शियल हवाई सेवा को रद्द करने का प्रावधान है. इधर देवघर एयरपोर्ट में इंदौर और गया के तर्ज पर कैट-1 सिस्टम चालू कर दिया गया है. कैट‐1 का कैलिब्रेशन की सफलता के बाद डीजीसीए से एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को कैट‐1 की तकनीकी क्लियरेंस भी मिल गयी है.

देवघर एयरपोर्ट से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

कैट‐1 तेज बारिश में भी हवाई संचालन को बरकरार रखने में मिलती है मदद

कैट‐1 एक तरह की लाइट है, जो तकनीकी तरीके से घने कोहरे और बादल में फ्लाइट को लैंड कराने में मदद कर रही है. घना कोहरा और धुंध से भी देवघर एयरपोर्ट में फ्लाइट की लैंडिंग में कोई असर नहीं पड़ रहा है. इस सिस्टम से बरसात के दिन में भी घने बादल और तेज बारिश जैसी विषम मौसमी परिस्थियों में भी हवाई संचालन को बरकरार रखने में मदद मिलेगी.

Also Read: Shiv Barat: महाशिवरात्रि पर देवघर में निकलेगी भव्य शिव बारात, तीन दशक बाद आया ये बदलाव, क्या है तैयारी?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola