Deoghar news : सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिलाओं के अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिलाओं के अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान

मोहनपुर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन जिला कमेटी देवघर की ओर से सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर विवाह भवन मोहनपुर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन जिला कमेटी देवघर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता देवी, पूनम देवी, चमेली देवी, सुनीता देवी व देवकी देवी ने की. मौके पर एसोसिएशन की राज्य सचिव सह जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाओं को लगातार संघर्ष करने के बावजूद उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. कहा कि मोहनपुर प्रखंड में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज की मांग आज तक पूरी नहीं हुई है, जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा. उन्नाव बलात्कार कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के खिलाफ देशव्यापी महिला प्रतिरोध के बाद न्याय की दिशा में कदम बढ़ा है. भाकपा माले नेता जयदेव सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को मिले आरक्षण के अधिकारों का दुरुपयोग पुरुषों द्वारा किया जा रहा है, जिसे महिलाओं समझते हुए अपने अधिकारों का सही उपयोग करना होगा. चमेली देवी ने कहा कि 3 जनवरी सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन से 9 जनवरी फातिमा शेख के जन्मदिन तक महिलाओं के बीच जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर शंकर दास,अनीता देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, चमेली देवी, चिंता देवी, देवकी देवी, मीनू देवी, माला देवी आदि महिला उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola