दावत-ए- इफ्तार में मांगी अमन व शांति की दुआ

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर कार्यालय परिसर स्थित कृषि सभागार में प्रधान मूल रैयत संघ के तत्वावधान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि सभागार में मंगलवार को प्रधान मूल रैयत संघ के तत्वावधान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास व विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन शामिल हुए. इफ्तार के बाद सभी ने एकजुट होकर देश में अमन, शांति, भाईचारे का दुआ मांगा. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि आपसी भाईचारगी को कायम रखने के लिए रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन प्रधानो द्वारा सराहनीय है. मौके पर इंस्पेक्टर इंचार्ज त्रिलोचन तामसोय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज केसर, हाजी अलाउद्दीन अंसारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय, अंचल सचिव रजीबुल अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola