फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की टीम रही विजयी

Updated at : 27 Jan 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की टीम रही विजयी

गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल प्रशासन व अनुराग वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मधुपुर के डाक बंगला मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच व रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल प्रशासन व अनुराग वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डाक बंगला मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच व रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फैंसी क्रिकेट नागरिक एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच और आरपीएफ व नगर थाना के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता खेला गया. इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन ने किया. इस दौरान फैंसी क्रिकेट मैच व रस्सी खींच प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से मंत्री हफीजुल हसन ने हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया. सर्वप्रथम आरपीएफ व मधुपुर थाना पुलिस बल के बीच हुई रस्सी खींच प्रतियोगिता खेला गया. जहां आरपीएफ ने दो के मुकाबले शून्य पॉइंट से मधुपुर थाना पुलिस बल को हराया. वहीं, फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासनिक एकादश के खिलाड़ियों ने नागरिक एकादश को 44 रनों की मात दी. जबकि पदाधिकारी एकादश के खिलाड़ी के रूप में मधुपुर बीडीओ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. वहींं, निर्धारित ओवर में प्रशासन एकादश ने 84 रन बनाये जबकि नागरिक एकादश 40 रन ही बना सकी. सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को उपस्थित पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, अनुमंडल दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ ,सीओ यामुन रवि दास, डॉ अरुण गुटगुटिया, महेंद्र घोष, अरविंद कुमार, फैयाज कैशर, हेमंत नारायण सिंह, सचिदानंन्द सिंह, संजय शर्मा, कृपाशंकर, मो. शाहिद उर्फ फेकू, शाहिद अल्मी, एनुल होदा, गोल्डी खान, दीपक मिश्रा, राकेश वर्मा, रवि सिंह, दीपक मैसी आदि मौजूद थे. —————- गणतंत्र दिवस पर फैंसी क्रिकेट व रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola