Deoghar News : जसीडीह स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : जसीडीह स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किये गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किये गये. आरोपी राहुल नोनिया पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला अंतर्गत दक्षिण आसनसोल थाना क्षेत्र के डामरा कोलियरी का रहनेवाला है. आरपीएम ने आरोपी को बरामद समान के साथ जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एसआइ संतोष कुमार ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एसआइ संतोष कुमार, एएसआइ कमलेश कुमार के साथ स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे. वे चोरी की घटना की रोकथाम के लिए स्टेशन परिसर पर विशेष निगरानी के लिए तैनात थे. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन रुकते ही देखा कि डी-4 बोगी से संदिग्ध अवस्था में एक युवक यात्री को धक्का मारते हुए नीचे उतरा और पुलिस को देखते ही भागने लगा. आरपीएफ कर्मी के साथ प्लेटफाॅर्म पर पकड़ा. इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गये. वहां आरोपी की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी, तो आरोपी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola