दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ के समीप मंगलवार देर शाम करीब 6:30 बजे पल्सर व स्पलेंडर बाइक की आमने - सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
वरीय संवाददाता, देवघर कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर – कोरियसा बाइपास रोड में हथगढ़ स्थित कौशल विकास केंद्र के समीप मंगलवार देर शाम करीब 6:30 बजे पल्सर व स्पलेंडर बाइक की आमने – सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को कुंडा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक के आइसीयू में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. मृतक की पहचान कुंडा थानांतर्गत दोनिहारी निवासी श्यामफल राउत (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक कुंडा के हठगढ़ निवासी प्रफुल्ल यादव है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक वाले हेलमेट नहीं पहने थे. अगर हेलमेट पहने होते, तो सिर में गंभीर चोट नहीं लगती. बताया जाता है कि श्यामफल किसी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. शाम में वह कुंडा के हथगढ़ होकर कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रही प्रफुल्ल की बाइक से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गयी. घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बगल के प्राइवेट क्लिनिक में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने श्यामफल को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल प्रफुल्ल को भर्ती कर इलाज शुरू किया. घटना की सूचना पाकर तुरंत कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल से दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाना भेजवाया. इसके बाद उन्होंने प्राइवेट क्लिनिक पहुंचकर घायल के हालचाल की जानकारी ली. उधर, घटना की जानकारी पाकर मृतक परिजन भी अस्पताल पहुंच गये, मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




