पूर्व कृषि मंत्री ने मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद

Published by : LILANAND JHA Updated At : 05 Oct 2025 6:32 PM

विज्ञापन

सारवां के श्रमिक की चेन्नई में हो गया था निधन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की बंदाजोरी पंचायत के मुनेश्वर हेंब्रम की चेन्नई में असामयिक निधन पर रविवार को पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उसके पैतृक गांव पत्थरलेडा पहुंचे. इस दौरान पूर्व मंत्री ने श्रम विभाग, झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक मृतक के परिजनों को प्रदान करवाया. ज्ञात हो कि आदिवासी परिवार के लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री से मृतक की मौत पर सहायता की गुहार लगायी थी, जिसपर पूर्व कृषि मंत्री के निर्देश पर टीम बादल के द्वारा विभाग से सामंजस्य स्थापित कर मृतक के परिजनों को चेक दिलवाया. वहीं, पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े हैं. वहीं, सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र राय, सारठ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नटराज प्रदीप, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य दिवाकर वर्मा, पूर्व मुखिया सरोज पासवान, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम सिंह, धीरेन ओझा, पिंटू सिंह, विजय हांसदा, मोतीलाल हांसदा, मुन्ना राय, जीतलाल हेंब्रम, सुबोध यादव, बबलू रवानी, अनिल मंडल, रूबीलाल हांसदा, देवीलाल हांसदा, वकील हेंब्रम, मार्जन हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola