पंचायत उन्नति सूचकांक की समीक्षा के दिये निर्देश

सारवां में कृषि पदाधिकारी की देखरेख में हुई बैठक
सारवां. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) पोर्टल पर अपलोड के साथ सत्यापन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव की देखरेख में किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ वारी-वारी से पंचायत उन्नति सूचकांक के दिए गए मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की गयी. साथ ही उनलोगों की ओर से दिये गये डाटा प्रतिवेदन का सत्यापन विभागवार किया गया. कहा गया कि जिनके भी सत्यापन डाटा में कमी है, वे शीघ्र पूरा कर दें ताकि सूचकांक के आधार पर विभागों के कार्य का आकलन किया जा सके. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, एई अजय तिर्की, पंचायत सचिव शालिनी कुमारी, मनोज यादव, विक्रम कुमार, जगदीश पंडित, वीरेंद्र यादव, प्रदीप राय, प्रमोद मिर्धा, संजय मंडल, जेई सतीश सिंह, उमेश सिंह के साथ जेएसएलपीएस के कर्मी और रोजगार सेवक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




