छठ पूजा समिति ने छठ घाट में तैयारियों का लिया जायजा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छठ पूजा समिति ने छठ घाट में तैयारियों का लिया जायजा

झील तालाब पूजा समिति की एक बैठक घाट परिसर में हुई

विज्ञापन

मधुपुर. छठ पूजा की तैयारी को लेकर बुधवार को झील तालाब पूजा समिति की एक बैठक घाट परिसर में हुई. बैठक में समिति के अध्यक्ष सोनू गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा को लेकर इस बार समिति कई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है. जिसकी शुरुआत गुरुवार को झील तालाब से होगी. पुरोहित द्वारा विधि-विधान के साथ सुल्तानगंज से लाया हुआ गंगा जल से झील तालाब का शुद्धिकरण किया जायेगा. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शहर के सभी घाटों में यह अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर में शामिल होने की अपील की है. वहीं, समिति के सचिव सुमन चौधरी ने बताया कि इस बार का छठ पूजा भव्य व ऐतिहासिक होगा. पूरे तालाब परिसर में पंडाल की बैरिकेडिंग, आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस बार खरना के प्रसाद बनाने के लिए झील तालाब छठ घाट पर आम की लकड़ी की व्यवस्था पूजा समिति की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर डॉ अरुण गुटगुटिया, संजय शरण, सचिन रवानी, हेमंत नारायण सिंह, संजय यादव, पप्पू चौधरी, अवनी भूषण, गोपी बर्मन, अमर शर्मा, अजीत दुबे, सोनी खंडेलवाल, दीपक मिश्रा, सरोज साव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : छठ पूजा समिति के सदस्यों की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola