मारपीट व चोरी का अलग-अलग मामला दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारपीट व चोरी का अलग-अलग मामला दर्ज

पाथरोल थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरा गांव में पुराने विवाद में हुई मारपीट

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट व छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों ही पक्षों से अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष की ओर से संतोष यादव ने रामवतार महतो, संतोष यादव, सिंटू यादव, मारवाड़ी रवानी, धर्मेंद्र यादव व राजू यादव पर आरोप लगाया है कि वे लोग जबरन उसके घर में घुस आये और मारपीट का उसका हाथ तोड़ दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी, भाई व मां के साथ लोगों ने मारपीट की. साथ ही 25 हजार मूल्य का बर्तन आदि कीमती सामान के अलावा 12 हजार मूल्य के चांदी के जेवरात लेकर सभी भाग गये. घटना की सूचना मिलने पर पाथरोल पुलिस ने उसका इलाज कराया. उन्होंने बताया कि पहले भी जमीन विवाद लेकर उनलोगों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ललिता देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें आरोप लगाया है कि वह अपने नये घर से पुराना घर लौट रही थी. इसी क्रम में रास्ते में संतोष यादव, नवल यादव, दुलारी देवी, लक्खी देवी, दिवाकर यादव, राहुल यादव, निरमा देवी ने लौहे के रड से मारपीट की व 20 हजार मूल्य के चांदी के पायल, सिकरी, नथिया आदि जेवरात छीन लिया. मारपीट वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola