Deoghar News : सारवां में डोभा में डूबने से बच्चे की मौत

सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गांव में घर के बगल स्थित डोभा में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह घर से पीछे स्थित डोभा में शौच के लिए गया था, जहां यह घटना हुई.
प्रभात खबर टोली, देवघर/सारवां : सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गांव में घर के बगल स्थित डोभा में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम नैतिक पांडेय (पिता सपन पांडेय) है. परिजनों ने बताया कि वह घर से पीछे स्थित डोभा में शौच के लिए गया था, जहां वह डूबने लगा, तो उसके साथियों ने हो-हल्ला किया. जानकारी होते ही परिजनों ने उसे डोभा से निकालकर इलाज के लिए सारवां सीएचसी पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल देवघर पहुंचते ही ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे के चाचा रमन पांडेय ने बताया कि पड़ोसी द्वारा घर के नजदीक 15 फीट का डोभा बना दिया गया है, जहां सुरक्षा का कोई घेरा नहीं किया गया है. उन्होंने मांग की है कि डोभा को बंद कर दिया जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो. इधर डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




