सरकारी दफ्तर में ऑनलाइन छुट्टी अनिवार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभाग के सरकारी कार्यालय में अनुसेवक से लेकर पदाधिकारी तक को ऑनलाइन छुट्टी लेना अनिवार्य कर दिया गया है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में एचआरएमएस के विशेषज्ञ मनोज कुमार ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को सर्विस बुक ऑनलाइन करने व ऑनलाइन छुट्टी लेने की प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी […]
विज्ञापन
देवघर: कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभाग के सरकारी कार्यालय में अनुसेवक से लेकर पदाधिकारी तक को ऑनलाइन छुट्टी लेना अनिवार्य कर दिया गया है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में एचआरएमएस के विशेषज्ञ मनोज कुमार ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को सर्विस बुक ऑनलाइन करने व ऑनलाइन छुट्टी लेने की प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी.
किस प्रकार वेबसाइट में छुट्टी लेने से पहले अावेदन दिया जायेगा, इसकी पूरी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों को सर्विस बुक शत-प्रतिशत ऑनलाइन कर देना है. छुट्टी लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया में छुट्टी लेने से पहले उच्च पदाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन दिया जायेगा व उसके बाद छुट्टी की स्वीकृति भी ऑनलाइन दी जायेगी. किसी प्रकार का मैनुअल छुट्टी अब नहीं दिया जायेगा. कोई भी केवल एक आवेदन देकर छुट्टी पर नहीं जा सकते हैं.
इस मौके पर स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी अगापित टेटे, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










