आर्थिक नाकेबंदी . जिले भर में चक्का जाम, 254 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवघर: झारखंड विकास मोरचा द्वारा राज्यव्यापी चक्का जाम व आर्थिक नाकेबंदी का जिले भर में मिला-जुला असर रहा. मुख्य चौक-चौराहों पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने माल वाहक वाहनों काे रोक कर जाम कर दिया. इससे कुछ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे. जाम के दौरान पुलिस द्वारा झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. उन्हें देर […]

विज्ञापन

देवघर: झारखंड विकास मोरचा द्वारा राज्यव्यापी चक्का जाम व आर्थिक नाकेबंदी का जिले भर में मिला-जुला असर रहा. मुख्य चौक-चौराहों पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने माल वाहक वाहनों काे रोक कर जाम कर दिया. इससे कुछ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे. जाम के दौरान पुलिस द्वारा झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया.

जिले के जसीडीह स्थित चकाई मोड़, चौपामोड़, मधुपुर स्थित भिरखीबाद मोड़, पालोजोरी में महावीर चौक व चितरा में माल वाहक वाहनों को अवरुद्ध कर आर्थिक नाकेबंदी की गयी. जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ कई हिस्सों में लोगों ने इस आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे नेताओं की आवाज सरकार गोली व डंडे के बल पर बंद करना चाहती है. गोड्डा में जमीन बचाने के लिए आंदोलन कर रहे पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल में रखा गया है. गोड्डा अडानी पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया की न्यायिक जांच व विधायक पर दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने, सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन निरस्त करने समेत कई मांगें हैं.

जसीडीह में चकाई माेड़ जाम, 29 कार्यकर्ता गिरफ्तार

जसीडीह . झारखंड विकास मोरचा के राज्यव्यापी चक्का जाम का जसीडीह में मिलाजुला असर रहा. झाविमो कार्यकर्ताओं ने चकाई मोड़ पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया तथा घंटों सड़क जाम कर दिया. कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान 29 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी दी. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. इससे राहगीर व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन में मौजूद महानगर अध्यक्ष बिनोद बर्मा व प्रखंड अध्यक्ष बलबीर राय ने बताया कि झारखंड की सरकार यहां के नौजवानों व किसानों का हक लूटने में लगी है. झाविमो झारखंड के लोगों का हक बचाने के लिए पुरजोर आंदोलन कर रही है. उन आंदोलनकरियों का मनोबल तोड़ने के लिए सरकार उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है. इसके विराेध में चक्का जाम किया गया है. करीब दो घंटे तक जाम रहने के बाद जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, एएसआइ संजय उरांव, प्रमोद सिंह सदलबल जाम स्थल पर पहुंचे तथा 29 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें बाद में पीआर बांड पर छोड़ा गया. गिरफ्तार लोगों में विपीन देव, बिनोद बर्मा, बलवीर राय, विजय झा, गुलाब यादव, गोविंद यादव, संजय पासवान ,अरविंद राय, प्रमोद राय, बास्की गिरी, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, मुकेश यादव, दीपन मंडल, राजेंद्र सिंह, मुकेश राणा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola