98 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार संवाददाता 4 जसीडीह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन परिसर से चोरी के 98 स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ जसीडीह जीआरपी ने तीनपहाड़ के दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों युवक ट्रोली बैग में लाखों के मोबाइल फोन को लेकर गोरखपुर से जसीडीह आ रहे थे. जानकारी के अनुसार, बीती रात जीआरपी व आरपीएफ टीम […]
विज्ञापन
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन परिसर से चोरी के 98 स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ जसीडीह जीआरपी ने तीनपहाड़ के दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों युवक ट्रोली बैग में लाखों के मोबाइल फोन को लेकर गोरखपुर से जसीडीह आ रहे थे. जानकारी के अनुसार, बीती रात जीआरपी व आरपीएफ टीम जसीडीह स्टेशन पर गश्ती कर रहा था.
इसी क्रम में दो व्यक्ति को दो लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर भागते हुए देखा. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवक को पीछा कर पॉटिको के पास पकड़ लिया. जीआरपी के हवाले कर दिया. घटना की काफी छानबीन करने के बाद पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि दोनों युवक अर्जुन महतो और राहुल कुमार साहेबगंज जिला के तीनपहाड़ क्षेत्र के रहनेवाले हैं.
चोरी के मोबाइल को झारखंड में खपाने का चलता है खेल : बताया जाता है कि दोनों युवक कई माह से गोरखपुर से चोरी की गयी कीमती स्मार्ट फोन को साहेबगंज जिला में लाकर झारखंड के कई अन्य जिला समेत बंगाल तक खपाने का काम कर रहा था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाकर दोनों युवक को हिरासत में लिया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि घटना को लेकर थाना कांड संख्या 34/17 के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवक को हिरासत में भेज दिया है. देर शाम आरोपितों को मेिडकल जांच के िलए देवघर सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










