आर्थिक नाकेबंदी को लेकर देवघर में किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Updated:
विज्ञापन

देवघर: झारखंड विकास मोर्चा ने 18 मई को आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी पूरी कर ली है. कई प्वाइंट झाविमो ने तय किया है, जहां से माल ढुलाई करते वाहनों को रोका जायेगा. आर्थिक नाकेबंदी के आह्वान पर देवघर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं. जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति […]

विज्ञापन
देवघर: झारखंड विकास मोर्चा ने 18 मई को आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी पूरी कर ली है. कई प्वाइंट झाविमो ने तय किया है, जहां से माल ढुलाई करते वाहनों को रोका जायेगा. आर्थिक नाकेबंदी के आह्वान पर देवघर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं. जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबरन बंद कराने वाले या चक्का जाम करने वालों से सख्ती से पुलिस निबटेगी. जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि आर्थिक नाकेबंदी का असर स्कूली वाहन, एंबुलेंस व यात्री वाहन पर नहीं पड़ेगा. ये सभी बंद से मुक्त रहेंगे. सिर्फ माल ढुलाई करने वाले वाहनों को रोका जायेगा.
जगह-जगह होगी सशस्त्र बलों की तैनाती
उधर, एसपी ने कहा है कि आर्थिक नाकेबंदी को देखते हुए जगह-जगह सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी है. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पुलिस तैयार है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी. कोलियरी इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. उधर कोलियरी इलाके में आर्थिक नाकेबंदी को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर रखी है. यहां झाविमो कार्यकर्ता माल ढुलाई को प्रभावित कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola