निर्देश: डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, सूचना संकलन कर मजबूत पुलिसिंग देने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

देवघर: संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा ने सोमवार को देवघर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय के रिकॉर्ड संधारण, फाइलों के रखरखाव आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीपीओ कार्यालय निरीक्षण में डीआइजी ने सभी बिंदुओं पर संतोष जताया व कार्यालय कर्मियों को रिवार्ड देने की बात कही. इसके […]

विज्ञापन
देवघर: संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा ने सोमवार को देवघर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय के रिकॉर्ड संधारण, फाइलों के रखरखाव आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीपीओ कार्यालय निरीक्षण में डीआइजी ने सभी बिंदुओं पर संतोष जताया व कार्यालय कर्मियों को रिवार्ड देने की बात कही. इसके लिए डीआइजी ने एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय से सभी कार्यालय कर्मियों की सूची भी मांगी है.

निरीक्षण के पश्चात डीआइजी ने पत्रकारों से कहा कि कांडों का अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण व निरीक्षण रुटीन पार्ट है. इसी क्रम में वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुमंडल पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे हैं.

डीआइजी ने कहा कि कार्यालय के रिकॉर्ड संधारण सहित दस्तावेज के रखरखाव, अनुसंधान व मॉनिटरिंग आदि की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि सूचना संकलन कर मजबूत पुलिसिंग देने व विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस अवसर पर मधुपुर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय, सदर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्यामकिशोर महतो, सार्जेंट अरुण कुमार, एएसआइ भोला प्रसाद यादव, बीके मंडल, रामानुज सिंह व अन्य मौजूद थे. डीआइजी के आगमन व प्रस्थान के वक्त उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola