भाजपा ओबीसी माेरचा की बैठक, संगठन की मजबूती का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

देवघर: बैद्यनाथ विहार में भाजपा ओबीसी मोरचा की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नारायण दास शामिल हुए. विधायक ने कहा कि भाजपा की पकड़ हर वर्गों में बढ़ी है. केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों के लोग प्रभावित हुए हैं और लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ […]

विज्ञापन
देवघर: बैद्यनाथ विहार में भाजपा ओबीसी मोरचा की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नारायण दास शामिल हुए. विधायक ने कहा कि भाजपा की पकड़ हर वर्गों में बढ़ी है. केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों के लोग प्रभावित हुए हैं और लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ बढ़ा है. जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने कहा कि भाजपा में अधिक से अधिक पिछड़ी जाति को जोड़ना है. आने वाले लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जाति की भागीदारी अधिक बढ़ाने का लक्ष्य है.

सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर लेकर जाना है. बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए अोबीसी सदस्यों को अधिक से अधिक लगाना है.

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोरचा के जिलाध्यक्ष गोविंद यादव, महामंत्री दशरथ साह, मनोहर मंडल, कमलेश यादव, कपिल प्रसाद पोद्दार, विनोद कुमार साह, जयकांत मंडल, शंभू मंडल, कमलेश सिंदुरिया, राजकिशोर गुप्ता, मनीष केशरी, विद्याधर दास, बीरबल मंडल, सोनाधारी झा, अजीत सिंह, विनय चंद्रवंशी, दयानंद मंडल, सागर यादव, गोपी यादव, राधे प्रसाद, सौरभ सुमन यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola