दिनेशानंद झा सहित बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बस मालिक मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी कार्तिकानंद झा ने पिस्टल के बट से जानलेवा हमला कर जख्मी करने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. उक्त मामले में बिलासी टाउन निवासी बस मालिक दिनेशानंद झा सहित उसके बॉर्डिगार्ड राजा सिंह, प्रशांत मिश्रा व अन्य चार-पांच व्यक्ति को आरोपित बनाया है. […]

विज्ञापन
देवघर : बस मालिक मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी कार्तिकानंद झा ने पिस्टल के बट से जानलेवा हमला कर जख्मी करने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. उक्त मामले में बिलासी टाउन निवासी बस मालिक दिनेशानंद झा सहित उसके बॉर्डिगार्ड राजा सिंह, प्रशांत मिश्रा व अन्य चार-पांच व्यक्ति को आरोपित बनाया है.

जिक्र है कि 11 मई की दोपहर करीब एक बजे निजी बस छोड़ने के बाद वह स्टैंड में बैठा था. अचानक आरोपित पहुंचे और अपने को बस (डब्लूबी 41 एच 3838) का एजेंट बताते हुए कहा कि उक्त बस चलेगा, कोई नहीं रोक सकता. दिनेशानंद ने पिस्तौल निकालकर सटा दिया व राजा ने पिस्तौल की बट से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया.

घटना में उसका सिर फट गया. हल्ला सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी तो वे लोग जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. मामले की सूचना पाकर गश्ती दल पुलिस पहुंची और इलाज के लिये सदर अस्पताल ले गये. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 296/17 भादवि की धारा 341, 323, 325, 307, 385, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola