धोखाधड़ी के आरोपितों के सत्यापन में पहुंची दिल्ली पुलिस

Updated:
विज्ञापन

धारा 420 के आरोपित गीता व प्रमोद साह को खोजने आयी दिल्ली पुलिस देवघर : धोखाधड़ी के आरोपितों के सत्यापन में दिल्ली स्थित मायापुरी थाना की पुलिस रविवार को देवघर पहुंची. नगर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने आरोपितों के नाम-पता का सत्यापन करने की कोशिश की, किंतु कुछ पता नहीं चल सका. इसके […]

विज्ञापन
धारा 420 के आरोपित गीता व प्रमोद साह को खोजने आयी दिल्ली पुलिस
देवघर : धोखाधड़ी के आरोपितों के सत्यापन में दिल्ली स्थित मायापुरी थाना की पुलिस रविवार को देवघर पहुंची. नगर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने आरोपितों के नाम-पता का सत्यापन करने की कोशिश की, किंतु कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस वापस लौट गयी. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मायापुरी थाना कांड संख्या 317/16 भादवि की धारा 420 के आरोपित गीता पति-बिहारी लाल होल्डिंग नं-45 नारंगी देवघर व प्रमोद साह पिता लीलू साह होल्डिंग नं-6 गांव मुंडा की खोज में वे पहुंचे थे.आरोपितों का पता नहीं चल सका. मायापुरी थाना के पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार इन दोनों आरोपितों की खोज में देवघर आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola