अधिकांश एटीएम में नहीं है राशि, ग्राहक परेशान
देवघर : शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम में राशि नहीं है. जिस कारण एटीएम से ग्राहकों को वापस लौटना पड़ रहा है. खाते में राशि रहने के बाद भी जरूरी काम के लिए ग्राहक पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं. जिससे उनके चेहरे पर झल्लाहट साफ देखी जा रही है. बैंकों में भी पैसे […]
देवघर : शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम में राशि नहीं है. जिस कारण एटीएम से ग्राहकों को वापस लौटना पड़ रहा है. खाते में राशि रहने के बाद भी जरूरी काम के लिए ग्राहक पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं. जिससे उनके चेहरे पर झल्लाहट साफ देखी जा रही है. बैंकों में भी पैसे निकालने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ रहा है जो ग्राहकों के िलए मुसीबत का सबब बन गया है.
हिंदी विद्यापीठ परिसर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में दो दिनों से लिंक फेल है. इस कारण दो दिनों से बैंक के उपभोक्ताअों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में उपभोक्ताअों ने डीसी को लिखित शिकायत दी है. मगर लिंक में कोई सुधार नहीं हुआ. लोग बैंक से संबंधित अपने कार्यों को निबटाये बगैर वापस लौटते रहे. इस संबंध में बैंक उपभोक्ता अजय द्वारी ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन दिन बैंक का लिंक फेल रहता है.
इसके कारण उपभोक्ताअों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. मगर बैंक प्रबंधन व स्थानीय पदाधिकारी की अोर से कोई सुधार नहीं हो रहा. उधर, सेंट्रल बैंक के पदाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने आवश्यक काम से शहर से बाहर होने के कारण स्थिति की जानकारी न होने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










