सारठ के साहित्यकार भुजेन्द्र आरत को मिलेगा 2017 का अखड़ा साहित्य सम्मान
सारठ : सारठ के प्रख्यात साहित्यकार भुजेन्द्र नारायण प्रसाद आरत को अखड़ा साहित्य सम्मान 2017 से सम्मानित किया जायेगा. उन्हें यह सम्मान 7 मई को रांची में आयोजित होने वाले झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा के चौथे महासम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों दिया जायेगा. अखड़ा की वंदना टेटे ने पत्र भेज कर उन्हें […]
सारठ : सारठ के प्रख्यात साहित्यकार भुजेन्द्र नारायण प्रसाद आरत को अखड़ा साहित्य सम्मान 2017 से सम्मानित किया जायेगा. उन्हें यह सम्मान 7 मई को रांची में आयोजित होने वाले झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा के चौथे महासम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों दिया जायेगा. अखड़ा की वंदना टेटे ने पत्र भेज कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है. पत्र में बताया गया कि श्री आरत हिन्दी साहित्य के जरिये विशेषकर संताली जीवन, समाज और इतिहास को समृद्ध करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इसको लेकर चयन समिति ने सर्वसम्मति से श्री आरत का चयन ‘अखड़ा साहित्य सम्मान 2017’ के लिये किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










