देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
जसीडीह : न्यू टेंपो स्टैंड के पास से पुलिस ने देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जसीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. शराब व्यव्सायी बोरा व बैग में देशी शराब लेकर बिहार जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना के एएसआइ संजय कुमार सिंह […]
जसीडीह : न्यू टेंपो स्टैंड के पास से पुलिस ने देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जसीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. शराब व्यव्सायी बोरा व बैग में देशी शराब लेकर बिहार जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना के एएसआइ संजय कुमार सिंह बीते रविवार की देर रात शस्त्रबलों के साथ गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि न्यू टैंपो स्टेंड के नीचे कुछ शराब व्यवसायी अवैध रूप से शराब लेकर बिहार ले जा रहे हैं.
पुलिस ने सूचना के अाधार पर उक्त स्थल पर छापेमारी कर छह बोरा में 925 पाउच देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला निवासी अनील साह तथा नवादा के सिरचन निवासी संजय साह शामिल हैं. दोनों जसीडीह के किसी दुकान से देशी शराब लेकर अवैध रूप से बिहार ले जा रहे थे. इस अवसर पर एएसआइ संजय उरांव, जानकी पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










