देवघर शहर में एसबीआइ के अधिकांश एटीएम कैशलेस
देवघर : जिले में इन दिनों एसबीआइ के एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं. एसबीआइ के एटीएम की यह स्थिति विगत कई दिनों से है. रुपये नहीं निकलने के कारण एसबीआइ के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हर एटीएम में एक बोर्ड टंगा है जिसमें लिखा है : यह […]
देवघर : जिले में इन दिनों एसबीआइ के एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं. एसबीआइ के एटीएम की यह स्थिति विगत कई दिनों से है. रुपये नहीं निकलने के कारण एसबीआइ के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हर एटीएम में एक बोर्ड टंगा है जिसमें लिखा है : यह एटीएम अस्थायी रूप से काम नहीं कर रहा है.
आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. यह बोर्ड आपको शहर के अधिकांश एसबीआइ के एटीएम देखने को मिल जायेगा. और तो और एसबीआइ मुख्य शाखा के इ-कॉर्नर के एटीएम में भी यही बोर्ड टंगा है. यहां तो काफी दिनों से एटीएम पैसे नहीं दे रहा. लेकिन कोई देखने वाला नहीं है. लगता है कि एसबीआइ ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को अपने एटीएम पर भी लागू कर दिया है. लेकिन एसबीआइ के ग्राहकों को तो अपना लिमिट के अनुसार एटीएम से कैश की निकासी करनी है ऐसे में एसबीअाइ के ग्राहकों को दूसरे बैंक के एटीएम का सहारा लेना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










