ला ओपाला फैक्टरी के बंद होने के आसार !

Updated:
विज्ञापन

.प्रबंधन व यूनियन के बीच बैठक आज, हो सकता है कोई फैसला मधुपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शीशा व क्रॉकरी उत्पाद बनाने वाले लाओपाला आरजी लिमिटेड की मधुपुर इकाई पर संकट के बादल गहराने लगे हैं. रविवार की शाम से अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है. कारखाना परिसर में ला ओपाला के अलावे […]

विज्ञापन

.प्रबंधन व यूनियन के बीच बैठक आज, हो सकता है कोई फैसला

मधुपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शीशा व क्रॉकरी उत्पाद बनाने वाले लाओपाला आरजी लिमिटेड की मधुपुर इकाई पर संकट के बादल गहराने लगे हैं. रविवार की शाम से अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है. कारखाना परिसर में ला ओपाला के अलावे क्रिस्टल डीविजन की भी तीनों भट्ठियां बंद है. कारखाना में काम काज बंद होने के बाद मजदूरों में उहापोह की स्थिति है. बताया जाता है कि कारखाना प्रबंधन ने फरनीश में मरम्मत करने की बात कह कर कुछ दिन पूर्व ला ओपाला के भट्टी को बंद किया था.
मरम्मत के बाद इधर मजदूर यूनियन ने भी केटेगरी के अनुरूप बढ़े हुए वेतन की मांग की. प्रबंधन व यूनियन के बीच विवाद के बाद अंतत: रविवार शाम से क्रिस्टल डीविजन की भट्ठी को भी बंद कर दिया गया है. अब दोनों ही प्लांट से उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया है. अनिश्चितता के माहौल में कर्मचारी भी घबराये हुए हैं कि कहीं कारखाना पूरी तरह से बंद न हो जाये.
बताया जाता है कि कारखाना बंदी को लेकर मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को श्रम मंत्री राज पलिवार से मिलने देवघर स्थित उनके आवास पर गया. लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. इधर कारखाना प्रबंधन ने भी मामला सुलझाने का प्रयास करते हुए यूनियनों के साथ बुधवार को एक बैठक रखी है. इसके बाद ही कारखाना में उत्पादन को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकेगा. बताते चलें कि कारखाना में 650 कामगार हैं. इसके अलावे अस्थायी मजदूर भी कारखाना में काम कर रहे हैं. हालांकि मामले में कारखाना प्रबंधन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है वहीं यूनियन भी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है.
रविवार शाम से क्रिस्टल डीविजन से भी उत्पादन बंद
फरनीश मरम्मत के लिए कुछ दिनों पहले रोका गया था कामकाज
मजदूर यूनियन ने की कैटेगरी के अनुरूप वेतन की मांग
रविवार शाम से क्रिस्टल डीविजन की भट्ठी पड़ी है बंद
देवघर स्थिति आवास में श्रम मंत्री से नहीं हो सकी मुलाकात
कारखाना में कामकाज बंद होने के बाद उहापोह की स्थिति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola