चापानल में बांधी रस्सी, पेयजल संकट, एसडीओ से शिकायत

Updated:
विज्ञापन

पानी पर लगाया पहरा, आक्रोश दो किमी दूर से लाना पड़ता है पानी मधुपुर : गौनेया पंचायत के बडासंघरा मुसलिम टोला में चापानल में रस्सी बांध कर बंद किये जाने का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीओ कुंदन कुमार दिया है. ग्रामीण मो अकबर अली, मो नसीम, मो इलियास, मो अख्तर, मदन शेख, […]

विज्ञापन

पानी पर लगाया पहरा, आक्रोश

दो किमी दूर से लाना पड़ता है पानी
मधुपुर : गौनेया पंचायत के बडासंघरा मुसलिम टोला में चापानल में रस्सी बांध कर बंद किये जाने का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीओ कुंदन कुमार दिया है. ग्रामीण मो अकबर अली, मो नसीम, मो इलियास, मो अख्तर, मदन शेख, मो सफीक, सलीम शेख, मो मकबुल, मो गुलाम, एहसानुल शेख, मो अजहर, मो इकरामुल, जहांगीर, सकीना बीबी, जुगनु बीबी, खुशबु बीबी, अजमेरी बीबी, नुरजहां बीबी आदि ने बताया कि मुसलिम टोला में चार चापानल हैं.
जिसमें कुछ दबंग ग्रामीणों द्वारा रस्सी बांध दिया जाता है. जिस कारण हम ग्रामीणों के बीच पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. हम ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर दूर सिमरातरी गांव से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने एसडीओ से अविलंब चापानल खुलवाने की मांग की है ताकि पेयजल समस्या से निजात मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola