सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
देवघर : सदर अस्पताल में रविवार रात में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. इस दौरान परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों घेरे रखा. स्थिति बिगड़ता देख खुद डीएस डॉ विजय कुमार पहुंचे. मामले की सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना गश्तीदल पहुंची […]
देवघर : सदर अस्पताल में रविवार रात में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. इस दौरान परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों घेरे रखा. स्थिति बिगड़ता देख खुद डीएस डॉ विजय कुमार पहुंचे. मामले की सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना गश्तीदल पहुंची और महिला डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जाता है कि रानीकोठी मुहल्ला निवासी शंभू राय की पत्नी अंजू राय (30) को सुबह छह बजे प्रसूति कक्ष में भरती कराया गया. परिजनों का आरोप है कि दिनभर अंजू को किसी डॉक्टर ने नहीं देखा. नर्स, दाई के भरोसे उसे रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










