अब नदी के पानी से नहीं बनेगा एमडीएम, कराया गया बोरिंग
मोहनपुर : प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाटांड़ में बच्चों को अब नदी का पानी नहीं पीना पड़ेगा और न ही स्कूल का मध्याह्न भोजन नदी के पानी से बनेगा. स्कूल में विभाग की ओर से बोरिंग कराया गया है. दरअसल, प्रभात खबर में उप्रावि सियाटांड़ में नदी के पानी से मध्याह्न भोजन बनाने की […]
मोहनपुर : प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाटांड़ में बच्चों को अब नदी का पानी नहीं पीना पड़ेगा और न ही स्कूल का मध्याह्न भोजन नदी के पानी से बनेगा. स्कूल में विभाग की ओर से बोरिंग कराया गया है. दरअसल, प्रभात खबर में उप्रावि सियाटांड़ में नदी के पानी से मध्याह्न भोजन बनाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
इसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और आनन-फानन में स्कूल में पेयजल के लिए बोरिंग कराया गया. साथ ही विद्यालय के बगल गांव में स्थित चापानल को भी ठीक कराया गया है. इसी चापानल के पानी से स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में खुशी है तथा ग्रामीणों ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि खबर छापने के दूसरे दिन ही स्कूल में बोरिंग करायी गयी तथा गांव में स्थित खराब चापानल की मरम्मत की गयी.
बीइइओ तरूण कुमार घांटी ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से विद्यालय प्रांगण में बोरिंग कर दिया गया है. चार मई तक सोलर सिस्टम के द्वारा पानी की व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा. फिलहाल गांव के दो चापानल की मरम्मत की गयी है जिससे मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










