सारठ में मुखिया संघ का चुनाव

Updated:
विज्ञापन

डिंडाकोली की मुखिया रुकमणी देवी एवं अलुवारा के मुखिया जयदेव मेहरा बने उपाध्यक्ष पंचायतीराज के सशक्तीकरण को लेकर मुखिया ने लिया संकल्प सारठ : पंचायतीराज की मजबूती एवं सशक्तिकरण को लेकर रविवार को प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत सचिवालय में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक हुई. सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का गठन हो गया. प्रखंड […]

विज्ञापन

डिंडाकोली की मुखिया रुकमणी देवी एवं अलुवारा के मुखिया जयदेव मेहरा बने उपाध्यक्ष

पंचायतीराज के सशक्तीकरण को लेकर मुखिया ने लिया संकल्प
सारठ : पंचायतीराज की मजबूती एवं सशक्तिकरण को लेकर रविवार को प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत सचिवालय में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक हुई. सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का गठन हो गया. प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सबैजोर पंचायत के मुखिया जयकुमार सिंह एवं सचिव के रूप में सधरिया पंचायत के मुखिया मो जर्जीस को चुना गया. वहीं संघ के उपाध्यक्ष के रूप मे डिंडाकोली की मुखिया रुकमणी देवी एवं अलुवारा के मुखिया जयदेव मेहरा को चुना गया.
महासचिव के रूप में ठाड़ी के दिलीप भोक्ता, कोषाध्यक्ष दुमदुमी की रीना देवी को, मीडिया प्रभारी के रूप में बोचबांध पंचायत के मुखिया महेन्द्र सिंह को तथा संघ के संरक्षक के रूप में मझलाडीह के मुखिया कंचन सिंह को चुना गया. वहीं संघ में नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें मुख्य रूप से मुखिया सुंदरमणी हेंब्रम, रेणु सिंह, दर्शन किस्कू, श्याम बाउरी, अब्दुल मियां, नजेरा बीबी, रिंकू देवी, कविता देवी, नीलम देवी चुनी गयी. चुने गए सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि पंचायतीराज की मजबूती एवं सशक्तीकरण के लिए वे लोग पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. पंचायतीराज में मिले अधिकारों के प्रति सभी को जागरूक किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से सारठ मुखिया अनिल राव, संजय मंडल, सुदेश साह, मंटू सिंह, रौशन सिंह, मदन कोल, कुलदीप सिंह, सुशील सोरेन, राजेन्द्र सिंह समेत कई लोग थे.
पंचायतीराज में मिले अधिकारों का हनन नहीं होने दिया
जायेगा : अध्यक्ष
सारठ प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर जयकुमार सिंह ने कहा कि पंचायतीराज में सरकार ने जो अधिकार पंचायत प्रतिनिधियों को दिया है, उसका हनन कभी और किसी के द्वारा नहीं होने दिया जायेगा. नियमों में सारे लोग बंधे हैं चाहे वो मुखिया हो या कोई अधिकारी. संगठन का उद्देश्य है, न गलत करेंगे न ही गलत बातों को बढ़ावा देंगे. इसमें संगठन के सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola