ऑटो मालिक ने कन्हैया झा पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जबरन चालक समेत ऑटो घर ले जाकर रखने का आरोप स्टेपनी खोलने, चालक के पॉकेट से तीन सौ रुपये की छिनतई करने तथा 1551 रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप किसी तरह चालक जान-बचाकर भाग निकला व मालिक को दी घटना की जानकारी इसके बाद गाड़ी मालिक संजय यादव मामला दर्ज कराने पहुंचा नगर थाना […]

विज्ञापन

जबरन चालक समेत ऑटो घर ले जाकर रखने का आरोप

स्टेपनी खोलने, चालक के पॉकेट से तीन सौ रुपये की छिनतई करने तथा 1551 रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप
किसी तरह चालक जान-बचाकर भाग निकला व मालिक को दी घटना की जानकारी
इसके बाद गाड़ी मालिक संजय यादव मामला दर्ज कराने पहुंचा नगर थाना
देवघर : बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बुधवाडीह (वर्तमान कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग आजाद नगर मुहल्ला) निवासी संजय यादव ने कन्हैया झा के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित पर जबरन अपनी ऑटो घर ले जाने, चालक पर जानलेवा हमला करने, ऑटो की स्टेपनी खोलने, चालक के पॉकेट से नगदी तीन सौ रुपये निकाल लेने व चालक से बतौर रंगदारी 1551 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में जिक्र है
कि अपनी बिना नंबर की ऑटो उसने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रोहित साव को चलाने दिया था. जबरन कन्हैया ने चालक समेत ऑटो को घर ले गया और उपरोक्त घटना को अंजाम दिया. रंगदारी देने से चालक द्वारा इनकार करने पर उसे घर में बंद कर रखा व जान मारने की धमकी भी दी.
किसी तरह वहां से जान बचाकर चालक भागते हुए उसके पास आया व पूरी घटनाओं की जानकारी दी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 264/17 भादवि की धारा 341, 323, 448, 342, 385, 387, 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola