दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह में दहेज के लिए गर्भवती महिला के साथ उसके पति ने बुरी तरह मारपीट की. घटना के संबंध में पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति दहेज के रूप में 51 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे […]

विज्ञापन

मधुपुर : थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह में दहेज के लिए गर्भवती महिला के साथ उसके पति ने बुरी तरह मारपीट की. घटना के संबंध में पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति दहेज के रूप में 51 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे वह घायल हो गयी. उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही बराबर शराब पीकर मारपीट व गाली गलौज करता है.

कई बार समझौता भी ग्रामीणों द्वारा किया गया. इसके बाद भी पति द्वारा मारपीट का सिलसिला जारी है. विवाहिता की चार वर्ष की बच्ची है. इस संबंध में थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बराबर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
पुलिस कर रही दर्ज मामले की छानबीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola