डढ़वा नदी के तीनों कुएं की होगी सफाई

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम . पेयजल समस्या पर निगम में बैठक जलमीनार का संचालन पार्षद की अगुवाई में मुहल्ला समिति को देने पर विचार देवघर : शहर में लगातार हो रही पानी की समस्या के मुद्दे पर नगर निगम में बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सीइओ संजय कुमार सिंह ने की. बैठक में सबसे पहले पेयजल की समस्या […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . पेयजल समस्या पर निगम में बैठक

जलमीनार का संचालन पार्षद की अगुवाई में मुहल्ला समिति को देने पर विचार
देवघर : शहर में लगातार हो रही पानी की समस्या के मुद्दे पर नगर निगम में बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सीइओ संजय कुमार सिंह ने की. बैठक में सबसे पहले पेयजल की समस्या से निबटने के लिए सभी से सुझाव मांगा गया. इसके बाद वर्तमान में पेयजल का स्तर बढ़ाने के लिए पहले फेज में डढ़वा नदी के तीन कुओं की सफाई कराकर जलस्तर को बढ़ाने पर सहमति बनी. वहीं दूसरे फेज में संप व बचे कुओं की सफाई कराने पर सहमति बनी.
वहीं बसुआडीह व पतारडीह के कुआं की सफाई पर भी सहमति बना कर बोेेेर्ड की बैठक में रखने की बात हुई. इसके अलावा निगम के अंतर्गत संचालित सभी जलमीनार को संबंधित पार्षद की अध्यक्षता में वार्ड समिति के माध्यम से संचालन व मेंटेनेंस करने की भी सहमति बनी. इसके अलावा जिस मुहल्ले में पाइप लाइन पहुंचने में काफी परेशानी है,
वैसे मुहल्ले में कम आबादी जैसे एक सौ घर पर एक जलमीनार बनाकर मुहल्ला समिति द्वारा संचालित करने पर भी बात हुई. इन सभी बातों को बोर्ड की बैठक में पास कराने के बाद डीपीआर बना कर तुरंत काम प्रारंभ किया जायेगा. बैठक में डिप्टी मेयर नीतू देवी, अधीक्षण अभियंता रमेश झा, कार्यपालक अभियंता इंद्रेश शुक्ला, मेयर प्रतिनिधि बमबम झा, मंटू नरौने, देवता पांडे आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola